राष्ट्रपति मुर्मू यूपी के पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो का करेंगी उद्घाटन... कुमारस्वामी गठबंधन पर शाह-जेपी नड्डा से मिलेंगे, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2023 - 05:27 AM (IST)

नेशनल डेस्कः इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आज पहला यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू होगा। दोपहर चार बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेले का शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे।  व्यापार शो का आयोजन 21 से 25 सितंबर तक होगा। 
PunjabKesari
उधर, जनता दल (सेक्युलर) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कर्नाटक में संभावित गठबंधन पर चर्चा करने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के लिए 21 सितंबर को नई दिल्ली जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

108 फुट ऊंची आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का आज अनावरण, कई km दूर से होंगे दर्शन 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 21 सितंबर को ओंकारेश्वर में हिंदू संत आदि शंकराचार्य की एक भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह विशाल प्रतिमा नर्मदा नदी के किनारे सुरम्य मांधाता पहाड़ी के ऊपर स्थित है। शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची इस प्रतिमा का नाम एकात्मता की प्रतिमा रखा गया है। 

महिला आरक्षण संबंधी विधेयक पर आज राज्यसभा में होगी चर्चा 
लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने के प्रावधान वाले संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 पर बृहस्पतिवार को राज्यसभा में चर्चा होगी। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में इसकी घोषणा की। 

लखनऊ, हापुड़ में वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी 
पिछले अगस्त महीने में हापुड़ में वकीलों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ और हापुड़ में वकील बुधवार को हड़ताल पर रहे। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने लखनऊ में राज्य के मुख्य सचिव के साथ बातचीत के बाद 14 सितंबर को हड़ताल वापस ले ली थी।

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल हुआ पास, पक्ष में पडे़ 454 वोट
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हो गया है, बिल के पक्ष में 454 वोट पड़े हैं। वोटिंग से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करते हुए कहा कि इस बिल के जरिए एक तिहाई सीटें मातृशक्ति के लिए आरक्षित हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस देश की बेटी न केवल नीतियों के अंदर अपना हिस्सा पाएगी, बल्कि नीति निर्धारण में भी अपने पद को सुरक्षित करेगी। 

'जब 2010 में कांग्रेस बिल लेकर आई, तब क्यों नहीं आया OBC को आरक्षण का ख्याल' 
लोकसभा में लगातार तीन घंटे से महिला आरक्षण बिल पर चर्चा जारी है। सत्ता पक्ष विपक्ष पर और विपक्ष सत्ता पक्ष पर सवाल उठा रहा है। हालांकि विपक्ष ने इस बिल का समर्थन किया है लेकिन फिर भी इस पर बहस हो रही है। लोकसभा में अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि महिला आरक्षण बिल समय की जरूरत है, कई छोटे देशों ने महिलाओं की 50 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित कर ली है।

'महिलाओं को लड्डू दिखा रहे हैं और कहते हैं खा नहीं सकते', हरसिमरत कौर बादल का सरकार पर कटाक्ष 
शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बुधवार को महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक को अगले लोकसभा चुनाव से लागू करने की मांग की और कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को लड्डू दिखा रही है, लेकिन कह रही है कि वे इसे खा नहीं सकतीं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News