RBI Update:  RBI ने दी बड़ी अपडेट: 100-200 के नए नोट को लेकर किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Friday, Mar 14, 2025 - 11:27 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ₹100 और ₹200 के नए बैंक नोट जारी करने की घोषणा की है। ये नोट महात्मा गांधी (नई) सीरीज़ में होंगे और नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले होंगे। हालांकि, इन नोटों के डिजाइन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं होगा।

पुराने नोट भी मान्य रहेंगे

  1.  RBI ने स्पष्ट किया है कि पुराने ₹100 और ₹200 के नोट चलते रहेंगे और पूरी तरह वैध होंगे।
  2.   नए नोट सिर्फ गवर्नर के हस्ताक्षर के अपडेटेड वर्जन होंगे, जो एक नियमित प्रक्रिया है।
  3.  समय-समय पर गवर्नर के हस्ताक्षर बदलने से मौद्रिक प्रणाली में स्थिरता बनी रहती है।

100 और 200 रुपये के नए नोटों का आकार

  1.  ₹100 के नए नोट का आकार66 मिमी × 142 मिमी
  2.  ₹200 के नए नोट का आकार66 मिमी × 146 मिमी
  3. RBI ने बताया कि बहुत जल्द ये नए नोट बाजार में आ जाएंगे। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, पुराने नोट पूरी तरह मान्य रहेंगे और बिना किसी रोक-टोक के इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News