उतेजित रविन्द्र रैना वोहरा के खिलाफ उगल गये जहर, मलिक को बताया अपना बंदा

punjabkesari.in Friday, Aug 31, 2018 - 01:43 PM (IST)

जम्मू: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आध्यक्ष रविन्द्र रैना अक्सर उतेजना में बड़ी-बड़ी बातें बोलने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने पूर्व गवर्नर एन एन वोहरा के लिए भी कटु शब्दों का प्रयोग कर डाला। बात सिर्फ यहीं नहीं रूकी बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि नये गवर्नर सत्यपाल मलिक हमारा अपना बंदा है।


रविन्द्र रैना के इस बयान का वीडियो भी सामने आया है। वह कहते हुये सुने जा रहे हैं कि पूर्व गवर्नर एन एन वोहरा को इसलिए बदला गया क्योंकि वह अपनी चलाते थे और पार्टी की नहीं सुनते थे। रविन्द्र रैना लोगों से कह रहे हैं कि अब जो गवर्नर आया है वो हमारा अपना बंदा है। हांलाकि रैना के इस बयान से गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने असहमति जताई है। रैना को कथित तौर पर यह कहते हुए भी सुना गया कि वोहरा अपनी उपलब्धियों का  ढिंढोरा पीटा करते थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News