महाशिवरात्रि पर 60 साल बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2025 - 05:54 PM (IST)

नई दिल्ली: महाशिवरात्रि का पावन पर्व 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष संयोग बन रहे हैं। कुंभ राशि में तीन ग्रह—सूर्य, बुध और शनि—त्रिग्रही युति बनाएंगे, जो 1965 में भी हुआ था। साथ ही इस दिन चंद्र ग्रह मकर राशि में विराजमान होगा, जैसा कि 60 साल पहले हुआ था। आइए जानें महाशिवरात्रि का पर्व किन राशियों के लिए खास रहेगा।

मेष राशि
महाशिवरात्रि पर शिव की कृपा से आपको धन लाभ हो सकता है। रोजगार की तलाश में आपको सफलता मिल सकती है। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का भी अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि
महाशिवरात्रि के बाद आपकी योग्यता का अच्छा परिणाम मिलेगा। लेखन, गायन या वादन करने वाले जातकों के लिए समय सफल रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

सिंह राशि
आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी और जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को कोई उपलब्धि मिल सकती है।

कुंभ राशि
इस दिन त्रिग्रही योग आपकी राशि में बन रहा है, जिससे आपको ऊर्जा और सकारात्मकता मिलेगी। घर के विवाद सुलझाने का मौका मिलेगा। धन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा और कारोबारियों को अच्छे सौदे मिल सकते हैं। सेहत में भी सुधार होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News