इस फेमस रैपर ने शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से बनाए थे शारीरिक संबंध, अब केस में आया नया ट्विस्ट

punjabkesari.in Thursday, Aug 28, 2025 - 01:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क। मशहूर मलयालम रैपर हिरन दास मुरली जिन्हें उनके स्टेज नाम वेदान से जाना जाता है को बुधवार को एक बलात्कार मामले में केरल हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है। यह मामला एक महिला डॉक्टर द्वारा दर्ज कराया गया था जिसने रैपर पर शादी का झूठा वादा करके शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था।

PunjabKesari

कोर्ट ने दी राहत, जांच जारी

न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस ने वेदान को अग्रिम जमानत देते हुए साफ कहा कि यह फैसला केवल इसी मामले से संबंधित है और उन पर लगे अन्य आरोपों पर अभी कोई विचार नहीं किया गया है।

PunjabKesari

➤ पीड़िता के आरोप: महिला डॉक्टर ने दावा किया है कि वेदान ने 2021 में इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की थी। उसने कहा कि रैपर ने उससे शादी का वादा किया था और 2021 से 2023 के बीच कोच्चि और अन्य जगहों पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने यह भी बताया कि उसने वेदान को आर्थिक मदद भी दी थी।

यह भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट से निकला 1.02 करोड़ का सोना, सऊदी अरब से मुंबई आया था तस्कर

➤ वेदान का बचाव: वेदान के वकील ने अदालत में तर्क दिया कि यह रिश्ता आपसी सहमति से था और महिला ने एक प्रशंसक के रूप में उनसे संपर्क किया था। उनका आरोप है कि यह शिकायत आपसी मतभेदों का नतीजा है।

PunjabKesari

पुलिस ने जारी किया था लुकआउट नोटिस

मामला सामने आने के बाद से वेदान फरार चल रहा था। पुलिस ने इस आशंका में उसके लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया था कि वह देश छोड़कर भाग सकता है। हालांकि बाद में अदालत ने उसे गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दे दी थी।

वेदान के लिए यह पहली कानूनी मुसीबत नहीं है। इस साल की शुरुआत में उसे तेंदुए के दांत रखने के एक अन्य मामले में भी जमानत मिली थी। इसके अलावा अप्रैल में उसे एक ड्रग्स छापे के दौरान भी गिरफ्तार किया गया था।

'वॉयस ऑफ द वॉइसलेस' नाम से मशहूर हुए वेदान ने अपने सामाजिक मुद्दों पर आधारित रैप के लिए काफी लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने 'नयट्टू' और 'मंजुम्मेल बॉयज़' जैसी हिट फिल्मों के लिए भी गाने लिखे हैं। हालांकि इन आरोपों ने उनके करियर पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच अभी जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News