अपहरण कर किशोरियों से दुष्कर्म करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने दबोचा

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2017 - 09:55 PM (IST)

श्रीनगर : उतर कश्मीर के बांडीपुरा जिला में दो किशोरियों का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बांडीपुरा जिला में ही इसी प्रकार की घटना में पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी का कथित तौर पर बलात्कार करने के लिए गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि बांडीपुरा पुलिस स्टेशन में दो किशोरियों के परिवारों से शिकायतें प्राप्त हुई जिसके बाद पुलिस ने यासिर खुर्शीद गनाई और एहसान अकबर मीर दोनो निवासी कालूसा को गिरफ्तार कर लिया।


उन्होंने कहा कि आरोपियों ने गत 14 मई को दो किशोरियों का अपहरण कर लिया जब वह उनके ट्यूशन केन्द्र जा रही थी। अपहरण के बाद किशोरियों को पहलगाम पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पहलगाम में दो दिनों तक बलात्कार किया। दोनो किशोरियों को बरामद किया गया और आरोपियों को अनंतनाग पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले शिकायतें प्राप्त करने के बाद एस.पी. बांडीपुरा जुल्फिकार आजाद की देखरेख में एस.एच.ओ. बांडीपुरा सैयद गजफंर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। दोनो किशोरियों को बरामद करके 48 घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।  एस.एच.ओ. बांडीपुरा सैयद गजंफर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ धारा 363/376 के तहत एफ.आई.आर. नंबर 68/2017 दर्ज कर लिया गया है।


इसी प्रकार की घटना में 9 और 10 मई की दरमियानी रात को बांडीपुरा जिला के अरिन गांव 13 वर्षीय किशोरी का कथित तौर पर बलात्कार करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि बांडीपुरा पुलिस ने सोमवार को पीड़ित किशोरी से शिकायत प्राप्त और तुरन्त जांच शुरु कर दी गई। जांच के दौरान शमरोज अहमद मलिक निवासी सुमरल को गिरफतार कर लिया गया जिसको 9 और 10 मई की दरमियानी रात को किशोरी का बलात्कार करने में शामिल पाया गया।
उन्होंने कहा कि धारा 376 आर.पी.सी. के तहत एफ.आई.आर. नंबर 66/2017 दर्ज कर लिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News