किरण चौधरी के बीजेपी ज्वाइन करने पर रणदीप सुरजेवाला का बयान, बोले- ‘कांग्रेस पार्टी को मंथन की जरूरत है’

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 05:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी के बीजेपी ज्वाइन करने पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता कांग्रेस छोड़कर जाता है तो इससे पार्टी को नुक्सान और दुख होता है। इस पर पार्टी को मंथन की जरूरत है।

PunjabKesari

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''कांग्रेस का एक साथी भी पार्टी को छोड़कर जाता है तो उसका नुकसान और दुख होता है। एक कार्यकर्ता जाता है तो भी होता है, लेकिन अगर कोई नेता जाए तो ज्यादा नुकसान होता है। पार्टी के नेतृत्व को मंथन करना चाहिए कि क्या कारण है कि हमने अपने महत्वपूर्ण साथियों को खो दिया है।''

किरण चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को ईमेल किया था। उन्होंने इसमें लिखा था, ''मैं चार दशकों से कांग्रेस की वफादार सदस्य रही हूं लेकिन मेरी जैसी ईमादार आवाजों के लिए कोई जगह नहीं है।'' किरण चौधरी ने अपमानित किए जाने और साजिश रचने का भी आरोप लगाया था। जबकि बेटे श्रुति चौधरी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी एक व्यक्ति केंद्रित हो गई है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News