भोपाल के फूलों से सजेगा, अयोध्या में राम मंदिर का परिसर, प्राण प्रतिष्ठा में लगेंगे चार चांद

punjabkesari.in Monday, Jan 01, 2024 - 04:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक नर्सरी के बोगनविलिया फूलों का इस्तेमाल अयोध्या के राम मंदिर परिसर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सजावट के लिए किया जाएगा। भोपाल स्थित ‘निसर्ग' नर्सरी के मालिक रामकुमार राठौड़ ने बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फूलों की आपूर्ति का ठेका मिला है और वे 10 हजार फूलों की दो खेप पहले ही भेज चुके हैं।

PunjabKesari

भगवान राम की ‘प्राण प्रतिष्ठा' (अभिषेक) का समारोह 22 जनवरी को होगा और अवसर पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। राठौड़ ने कहा, ‘‘हमें अयोध्या के राम जन्मभूमि से पांच से छह प्रकार के फूलों की आपूर्ति करने का ठेका मिला है, जिनमें सफेद, नारंगी, लाल और पीले सहित विभिन्न रंग के बोगनविलिया फूल शामिल हैं।''

PunjabKesari

इन प्रजातियों के फूल हर मौसम में खिलते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और कम पानी में भी इनका रखरखाव किया जा सकता है। राठौड़ परिवार के स्वामित्व वाली नर्सरी ने राम मंदिर परिसर और उसके गलियारे में पौधारोपण के लिए बोली प्रक्रिया के बाद फूलों की आपूर्ति का ठेका हासिल किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News