रविन्द्र रैना के साथ कश्मीर गये नेताओं ने खुद को किया क्वांरटाइन, राम माधव और जतिन्द्र सिंह भी गये पृथकवास

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2020 - 06:22 PM (IST)

जम्मू: भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रधान रविन्द्र रैना के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद भाजपा के कई नेता क्वांरटाइन हो गये हैं। इनमें वो नेता शामिल हैं जिन्होंने रैना के साथ वसीम बारी के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए बांदीपोरा का दौरा किया था। भाजपा के नेशनल सचिव राम माधव और मंत्री डा जतिन्द्र सिंह ने भी खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी टवीट करके दी।

रविन्द्र रैना ने आज टीवट करके इस बात की जानकारी दी कि उन्हें कोविड 19 पाजिटिव पाया गया है। इसके बाद राम माधव और जजतिन्द्र सिंह ने भी जानकारी दी कि उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है क्योंकि उन्होंने रैना के साथ कश्मीर का दौरा किया था। आपको बता दें कि रैना को कटरा के नारायणा अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं राम माधव ने लिखा है कि पिछले दो सप्ताह में वे चार बार अपनी जांच करवा चुके हैं और वे कोविड निगेटिव पाये गये हैं पर उन्होेंने एहतियात के तौर पर खुद को सेल्फ क्वांरटाइन कर लिया है। 

 

PunjabKesari
आपको बता दें कि राम माधव और जतिन्द्र सिंह के साथ-साथ अविनाश राय खन्ना, विवोध गुप्ता ने भी खुद को एहतियात के तौर पर पृथ्कवास कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News