रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बॉर्डर से लगे 6 महत्वपूर्ण ब्रिज का करेंगे उद्घाटन

Thursday, Jul 09, 2020 - 05:41 AM (IST)

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के पास 6 ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह ब्रिज स्ट्रेजिकली भारत के लिए बहुत महत्तवपूर्ण है। क्योंकि अगर पाकिस्तान बॉर्डर पर कोई हिमाकत करता है तो भारतीय सेना के टैंक और अन्य युद्धक सामग्री को अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर कम समय में पहुंचाए जा सकेंगा। रक्षा मंत्री गुरुवार को जिन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे उनमें से 2 तरनाह नाले के ऊपर बने हुए इम्पोर्टेंट ब्रिज भी है। इन ब्रिज के बनने के बाद भारतीय सेना के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी इसकी सुविधा होगी। 

सीमा पर सड़कों के निर्माण में भारत ने झोंकी अपनी ताकत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में सीमा पर हो रहे सड़क निर्माण को लेकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह के साथ बैठक की थी। लेफ्टिनेंट जनरल ने सड़क निर्माण से जुड़ी जानकारियों को रक्षा मंत्री के साथ साझा किया था। इस बैठक में बीआरओ के अन्य अधिकारी भी शामिल थे। लेफ्टिनेंट जनरल ने रक्षा मंत्री को चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चल रही सड़क निर्माण परियोजनाओं की जानकारी दी थी। 
 

Pardeep

Advertising