35ए पर तनाव खत्म करने जम्मू कश्मीर आ रहे हैं राजनाथ सिंह

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2017 - 02:59 PM (IST)

जम्मू: गृह मंत्री राजनाथ सिंह जल्द जम्मू कश्मीर का दौरा कर सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि आर्टिक्ल 35ए पर जो गतिरोध जम्मू कश्मीर में बना है उसे खत्म करने के लिए राजनाथ सिंह जल्द दौरा कर सकते हैं। राज्य में आतंकी हमलों में बढ़ोत्तरी के कारण हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रिय गृह मंत्री उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा कर सकते हैं। राज्य में 35ए को लेकर जो माहौल बना हुआ है उस पर भी बात हो सकती है। बता दें कि दो दिन पहले ही महबूबा मुफ्ती ने केन्द्रि गृह मंत्री से मुलाकात की थी और उन्हें घाटी में हो रहे आतंकी हमलों और सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी थी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News