दशहरे पर फ्रांस में राफेल के साथ शस्त्र पूजन करेंगे राजनाथ सिंह

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2019 - 02:57 PM (IST)

नई दिल्लीः बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरे पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में लड़ाकू विमान राफेल के साथ ही शस्त्र पूजा भी करेंगे। बता दें कि गृहमंत्री रहते हुए राजनाथ सिंह ने हर साल शस्त्र पूजा की थी और इस साल वे बतौर रक्षा मंत्री शस्त्र पूजा करेंगे। पिछले साल उन्होंने बीएसएफ के जवानों के साथ बीकानेर में शस्त्र पूजा की थी।

PunjabKesari

8 अक्तूबर को वायुसेना दिवस भी है और विजय दशमी भी। ऐसे में भारत को मिलने वाले राफेल की तारीख ऐतिहासिक होने जा रही है। राजनाथ सिंह फ्रांस के बॉर्डेक्स में एक मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में राफेल रिसीव करेंगे। इस दौरान वायुसेना के फाइटर पायलट भी इस टीम के साथ फ्रांस जाएंगे।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल विमानों का करार किया है। अगले साल मई तक भारत को और राफेल मिलने शुरू हो जाएंगे। राजनाथ सिंह फ्रांस के बॉर्डेक्स में एक मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में राफेल रिसीव करेंगे। उनके साथ वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल एचएस अरोड़ा भी होंगे। राफेल के भारत आने से पहले एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि यह लड़ाकू विमान हमारे लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News