राहुल गांधी पर राजनाथ का पलटवार, बोले- उनको नहीं पता, शख्सगाम घाटी चीन के हवाल तब की थी जब नेहरू देश के प्रधानमंत्री थे

punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 03:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संसद में जमकर मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने  सरकार पर आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज चीन और पाकिस्तान एक-दूसरे के साथ खड़ा है। राहुल के इस बयान पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 
 

वहीं अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शायद वे नहीं जानते कि पाकिस्तान को शक्सगाम घाटी चीन को दी थी और तब नेहरू पीएम थे। 
 

राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ये बराबर आपको गलत बयानबाजी करके गुमराह करते रहते हैं। कल आपने देखा होगा भारत की संसद में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां इतनी गलत हैं पाकिस्तान और चीन दोनों मिल गए। शायद उन्हें नहीं पता कि शख्सगाम घाटी पाकिस्तान ने चीन के हवाल तब की थी जब नेहरू देश के प्रधानमंत्री थे। उस समय पाकिस्तान ने चीन को शख्सगाम घाटी दी थी, तब से दोनों की दोस्ती है। देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। जब काराकोरम में चीन का हाइवे बना तब भी देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी। 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News