राजनाथ ने कहा- केरल में ‘राजनीतिक हिंसा’ नहीं होगी बर्दाश्त

punjabkesari.in Sunday, Jul 30, 2017 - 05:03 PM (IST)

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल में हाल ही में हुई ‘राजनीतिक हिंसा’ की घटनाओं पर राज्य के मख्यमंत्री पी विजयन से आज बात की और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की। सिंह ने विजयन के साथ फोन पर बातचीत की और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा की कोई जगह नहीं है। गृह मंत्री ने बाद में ट्वीट भी किया कि मुझे उम्मीद है कि केरल में राजनीतिक हिंसा की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और दोषियों को जल्द सजा दी जायेगी।


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैंने केरल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा की कोई जगह नहीं है। केरल में पिछले कुछ समय में राजनीतिक हिंसा की कई घटनाओं के बाद सिंह ने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर बात की है। रिपोर्टों के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक नेता पर राज्य में हाल ही में हमला किया गया था जिसकी बाद में मौत हो गयी थी। भाजपा ने इसके विरोध में आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News