हमारे लिए आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है: कांग्रेस स्थापना दिवस पर बोले CM अशोक गहलोत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 11:05 AM (IST)

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के कई अन्य नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर पार्टी जनों को शुभकामनाएं दीं। गहलोत ने इस दिन को सभी कांग्रेस जनों के लिए गर्व और गौरव का दिवस बताया।.

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की स्थापना से जुड़ी एक पुरानी फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया, “कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कांग्रेस जन को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे लिए आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है।”।

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने आज जयपुर में कहा कि आज कांग्रेस का स्थापना दिवस है। 138 साल का लंबा सफर तय करके कांग्रेस यहां तक पहुंची है. बीजेपी और RSS के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. ये संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News