शादी से 1 दिन पहले दुल्हे ने किया सुसाइड, दुल्हन ने छोटे भाई संग लिए सात फेरे

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2016 - 05:49 PM (IST)

सीकरः राजस्थान के सीकर में एक लड़के ने अपनी शादी के एक दिन पहले ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। शादी के 36 घंटे पहले वह अपनी बहन की शादी फंक्शन में खुशी से डीजे पर डांस कर रहा था। फैमिली के मुताबिक, बहन और फिर उसके बाद अपनी शादी को लेकर वह काफी खुश नजर आ रहा था। 

छोटे बेटे का दूल्हा बना निकाली बरात
मामला सीकर के दुगोली गांव का है। बहन और भाइयों की शादी अलग-अलग दिन होनी तय हुई थी। बहन की शादी के दिन बड़ा भाई काफी खुश था और लोगों से अच्छे से मिल-जुल रहा था। बड़े बेटे के सुसाइड करने के बाद लड़के वालों ने ये जानकारी लड़की वालों को दी। इसके बाद लड़की वालों की सहमति से उन्होंने फैमिली के छोटे बेटे को दूल्हा बनाने का फैसला किया। फिर पहले से तय तारीख पर बारात लड़की वालों के घर पहुंची और शादी की रस्में पूरी की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News