OMG! दिल्ली का दिल कहे जाने वाले Connaught Place में भारी बारिश का कहर, सड़कें बनी तालाब, दुकानों में घुसा पानी, देखें Video
punjabkesari.in Monday, Aug 25, 2025 - 12:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क। दिल्ली में हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिली। वहीं 29 जुलाई का यह वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कनॉट प्लेस में दुकानों में घुसा पानी
दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में भी बारिश का कहर साफ दिखाई दे रहा है। यहां की सड़कें तालाब में बदल गई हैं जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी कई दुकानों के अंदर तक घुस गया जिससे व्यापारी परेशान हो गए हैं। 29 जुलाई की वायरल हो रही वीडियो में दुकानों के अंदर पानी भरा देखा जा सकता है।
जब दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस का ये हाल है, तो बाकी दिल्ली की हालत का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है। सिर्फ़ 10 मिनट की बारिश में सड़कें तालाब बन गईं हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 29, 2025
5 महीने में बीजेपी ने दिल्ली को कहाँ लाकर खड़ा कर दिया है?
क्या यही है ‘4 इंजन’ की सरकार की रफ्तार? pic.twitter.com/8aum0sfBLr
वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में यहां 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शहर में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण कई गाड़ियां बह गईं और कई घर टूट गए हैं। पूरे इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया है।