दिल्ली-NCR में बारिश, तो पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई उत्तर भारत में ठंड...IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Wednesday, Jan 05, 2022 - 11:43 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। दूसरी तरफ पहाड़ों हुई बर्फबारी व बारिश सेे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली से सटे इलाकों- नोएडा, गाजियाबाद में बुधवार सुबह बारिश हुई।

वहीं पंजाब में मंगलवार सुबह से हल्की-हल्की बारिश हो रही है, जिसका सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को उत्तरी हरियाणा के जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष हरियाणा के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जनवरी को भी हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।  

मौसम विभाग का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया कि राज्य में बुधवार से हफ्तेभर तक बारिश की संभावना है। दूसरी तरफ अगले पांच दिनों तक पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। हिमाचल में मंगलवार सुबह से ही कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। शिमला में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री के बीच बना हुआ है। सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति के केलांग में माइनस 11 डिग्री दर्ज किया गया है।

Seema Sharma

Advertising