परिसीमन प्रक्रिया का स्वागत, इससे लोगों का प्रतिनिधित्व मजबूत होगा : चिराग पासवान

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 02:33 PM (IST)

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को परिसीमन के जरिए लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विधायी सदनों में लोगों की आवाज को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। पासवान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में परिसीमन के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व के विस्तार की पहल का मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) हृदय से स्वागत करती है।'' 

उन्होंने कहा, ''बिहार सहित देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व का विस्तार जनता की आवाज को सदनों तक और मजबूती से पहुंचाने का अवसर देगा।'' चिराग पासवान ने कहा, ''साथ ही, यह 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के प्रभावी क्रियान्वयन और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News