बिहार में रेलवे ने 3 लाख 62 हजार बेटिकट यात्रियों को पकड़ा, वसूला 25 करोड़ का जुर्माना

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 08:02 PM (IST)

पटनाः बिहार में अगर आप ट्रेनों में बगैर टिकट यात्रा क रहे हैं तो संभल जाइए। ऐसे यात्रियों के खिलाफ भारतीय रेलवे विशेष चेकिंग अभियान चला रहा है। भारतीय रेलवे की ओर से समस्तीपुर समेत कई मंडलों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में बेटिकट यात्री पकड़े गए हैं। जिनसे करोड़ों रुपयों की वसूली की गई है। एक जानकारी के मुताबिक, बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वाले 3 लाख 62 हजार यात्रियों को बिना टिकट के यात्रा करते पकड़ा गया है, जिसमें उनसे 24।97 करोड़ रुपये से अधिका का जुर्माना वसूला है।

दरअसल, बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियो रेलवे के राजस्व को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे यात्रियों के खिलाफ समस्तीपुर रेल मंडल ने अभियान छेड़ दिया है। जिससे यात्रियों में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे रेल यात्रियों के खिलाफ रेलवे ने विशेष चेकिंग अभियान चला कर जुर्माने की बड़ी राशि वसूल की है जो एक रिकॉर्ड है। समस्तीपुर रेलमंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ चलाए अभियान से जुर्माने के रूप में चालू वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड कायम करते हुए 24 करोड़ 97 लाख से अधिक राशि की वसूली की है।

पकड़े गए 3 लाख 62 हजार बेटिकट यात्री
इस दौरान रेल मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वाले 3 लाख 62 हजार से अधिक यात्रियों को पकड़ा है। समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव के अनुसार बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों के खिलाफ मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

इसके लिए एक विशेष टिकट चेकिंग टीम का गठन किया गया है। इसी वजह से चालू वित्तीय वर्ष में इस रेल मंडल ने अभूतपूर्व राजस्व अर्जित कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 15 अक्टूबर तक टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट और बिना पास के यात्रा करने वाले 3 लाख 62 हजार यात्रियों को पकड़ा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News