''असत्य के खिलाफ सच्चे योद्धा की तरह डटे रहे राहुल'', अदालत के फैसले पर बोलीं प्रियंका
punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2026 - 05:38 PM (IST)
नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश की एक अदालत द्वारा मानहानि के मामले में राहुल गांधी को बरी किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को कहा कि उनके भाई जिस तरह ''असत्य के हमले'' के खिलाफ डटे रहे, उसके लिए अपार साहस, दृढ़ता और एक सच्चे योद्धा जैसी लगन की जरूरत होती है।
प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की 'एक्स' पर की गई उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही, जिसमें उन्होंने सिर्फ ''सत्यम शिवम सुंदरम'' लिखा था। सुलतानपुर की सांसद-विधायक अदालत ने सोमवार को राहुल गांधी को वर्ष 2018 में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में बरी कर दिया था। प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सत्य को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, ''इस सरकार ने मेरे भाई की छवि खराब करने, उन्हें बदनाम करने और केवल निर्भीकता से सच बोलने के कारण उन पर फर्जी मामले थोपने के लिए एक घृणित अभियान पर अभूतपूर्व संसाधन खर्च किए हैं।''
The truth can never be suppressed for long. This government has spent unprecedented resources on a filthy campaign to malign my brother, to defame him and slap bogus cases on him simply for fearlessly telling the truth. It takes immense courage, tenacity and the perseverance of a true warrior to stand against an onslaught of lies the way he has. One by one the chips will fall. The truth will emerge clear and strong. This is just the beginning.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 27, 2026
कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''असत्य के इतने बड़े हमले के खिलाफ जिस तरह वह खड़े रहे हैं, उसके लिए अपार साहस, दृढ़ता और एक सच्चे योद्धा जैसी लगन की जरूरत होती है।'' प्रियंका गांधी ने कहा, ''एक-एक करके सारे पत्ते गिरेंगे। सत्य स्पष्ट और मजबूती से सामने आएगा। यह तो सिर्फ शुरुआत है।''
