राहुल ने ओडिशा कांग्रेस कमेटी का किया पुनर्गठन

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 12:35 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ओडिशा कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन कर दिया। गांधी ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस में 14 उपाध्यक्षों, 27 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति, 24 महासचिवों, 13 विशेष आमंत्रित सदस्यों तथा सात सदस्यीय अनुशासन समिति की भी नियुक्ति की है। 

कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने बताया कि गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक के नेतृत्च में 21 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति, 42 सदस्यीय कोर कमेटी और 42 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का भी गठन किया है।

उन्होंने सत्य प्रकाश नायक को मीडिया और संचार विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष किशोर चंद्र पटेल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गांधी ने छह जिला कांग्रेस कमेटियों के कार्यकारी अध्यक्ष और 99 सचिवों को भी नियुक्त किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News