'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद राहुल गांधी का नया लुक, कटी दाढ़ी और सूट-बूट-टाई में ब्रिटेन पहुंचे कांग्रेस नेता

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2023 - 10:06 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हफ्ते भर की यात्रा पर मंगलवार को ब्रिटेन पहुंचे जहां वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एक संबोधन देंगे और यहां भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। वहीं राहुल गांधी की फोटो सामने आई है, इसमें वे नए लुक में नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी की दाढ़ी कटी हुई नजर आ रही है, वे कोट-टाई पहने भी नजर आए।

PunjabKesari

‘कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल' (कैम्ब्रिज जेबीएस) में विजिटिंग फेलो राहुल गांधी विश्वविद्यालय में ‘‘21वीं सदी में सुनना सीखना'' विषय पर व्याख्यान देंगे। कैम्ब्रिज जेबीएस ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘हमारे कैम्ब्रिज एमबीए कार्यक्रम को भारत के अग्रणी विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का स्वागत करके बहुत खुशी हुई।'' इसने कहा कि वह आज ‘21वीं सदी में सुनना सीखना' विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस के विजिटिंग फेलो के तौर पर बोलेंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News