हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने राहुल-प्रियंका को रिहा किया

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 10:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क ः लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेने के कुछ समय बाद रिहा कर दिया है।


राहुल गांधी को हिरासत के बाद दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया था, जहां से वह अब रवाना हो चुके हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। यहां उनसे मिलने उनकी मां सोनिया गांधी भी पहुंची थीं। 

प्रधानमंत्री आवास का घेराव
बता दें राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और सांसदों ने छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने सरकार पर छात्रों के हितों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही, विपक्ष ने मांग दोहराई है कि गृह मंत्री संसद में इस विषय पर बयान दें और सदन में विस्तार से चर्चा कराई जाए।

पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस का पलटवार
प्रदर्शन के दौरान जब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई सांसदों और नेताओं को हिरासत में लिया, तो कांग्रेस ने इसे दमनकारी कदम बताया। पार्टी का सीधा आरोप है कि छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह जवाबदेह है। छत्रसाल स्टेडियम में कुछ समय तक हिरासत में रखे जाने के बाद, पुलिस ने सभी विपक्षी नेताओं को छोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News