नानी के साथ इटली में होली मनाएंगे राहुल

punjabkesari.in Thursday, Mar 01, 2018 - 07:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार होली देश के बाहर मनाएंगे। दरअसल, राहुल इस होली पर अपनी नानी पाउलो मायनो को सरप्राइज देंगे और उनसे मिलने इटली जाएंगे। राहुल ने गुरुवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 'मेरी नानी 93 साल की हैं। वह बेहद दयालु हैं। होली के सप्ताहांत मैं उन्हें सरप्राइज देने जा रहा हूं। मैं उन्हें गले लगाने का इंतजार नहीं कर सकता।' उन्होंने आगे लिखा, 'आप सभी को होली की शुभकामनाएं' राहुल इससे पहले पिछले साल जून में छुट्टियां बिताने नानी के पास इटली गए थे। इसकी जानकारी भी उन्होंने ट्वीट कर दी थी।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News