भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जमीन पर गिरे दिग्विजय सिंह, कांग्रेस ने सड़कों को ठहराया जिम्मेदार

punjabkesari.in Saturday, Nov 26, 2022 - 01:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली "भारत जोड़ो यात्रा" के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को सड़क किनारे के एक रेस्तरां की ओर जाते वक्त भीड़ के बीच जमीन पर गिर पड़े।

हालांकि, चश्मदीदों के मुताबिक उन्हें चोट नहीं आई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें सहारा देकर फौरन उठा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने सिंह के जमीन पर गिरने के लिए खराब सड़कों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। उधर, भाजपा का दावा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की के कारण सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को "भारत जोड़ो यात्रा" के दौरान ऐसे हादसों का शिकार होना पड़ रहा है।

 चश्मदीदों ने बताया कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ से घिरे सिंह उस वक्त जमीन पर गिर पड़े, जब वह चाय काल के दौरान बड़वाह के पास सड़क किनारे के एक रेस्तरां में जा रहे थे। घटना के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा कि दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अब तक चार बार जमीन पर गिर चुके हैं। हालांकि, मध्यप्रदेश में वह पहली बार गिरे हैं और इसका कारण राज्य की खराब सड़कें भी हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक पुराने बयान का हवाला दिया जिसमें चौहान ने कहा था कि मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी की सड़कों से बेहतर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News