'आओ मिलकर सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखें', आदिवासी दिवस पर राहुल गांधी ने की अपील

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 06:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को विश्व आदिवासी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मिलजुल कर रहने की सीख देने वाली इस समुदाय की संस्कृति को बचाकर रखने की ज़रूरत है। 

PunjabKesari

राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर लिखा कि आदिवासी समुदायों की जीवनशैली में प्रकृति के प्रति आस्था, प्रेम और सम्मान होता है जिससे पूरा विश्व संरक्षण और मिल-जुलकर रहने की सीख पाता है। हम सबको मिलकर इस सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखना होगा। विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।'

 

वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन' की 78वीं वर्षगांठ पर कहा कि अब महात्मा गांधी के नारे ‘करो या मरो' को ‘अन्याय के खिलाफ लड़ो, डरो मत' के रूप में नए मायने देने होंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर गांधीजी के ‘करो या मरो' के नारे को नए मायने देने होंगे। अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ो, डरो मत।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News