राहुल सात जनवरी से पश्चिम एशिया के दौरे पर

Thursday, Jan 04, 2018 - 03:19 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार अपनी विदेश यात्रा में इस सप्ताह के अंत में पश्चिम एशिया के दौरे पर रवाना होंगें। पार्टी सूत्रों के मुताबिक गांधी सात जनवरी को बहरीन जाएंगें जहां वह अप्रवासी भारतीयों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगें। 

उनका यह दौरा गत वर्ष के उनके सफल अमेरिका दौरे के बाद आयोजित किया गया है। अमेरिका यात्रा के दौरान गांधी ने अप्रवासी भारतीयों के अलावा कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में छात्रों को भी संबोधित किया था। राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को कांग्रेस की ओर से पार्टी को एक ब्रांड के तौर पर स्थापित करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। विशेषकर गांधी के अमेरिका दौरे के बाद। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के बाद अप्रवासी भारतीयों में उनकी छवि में और निखार आई है। 

Advertising