‘भारत जोड़ो यात्रा': कंटेनर कैम्प में ही हैं राहुल गांधी, जयराम रमेश ने फर्जी खबरों पर लगाया विराम

punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2022 - 05:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा' के विश्राम वाले दिन शुक्रवार को राहुल गांधी केरल के चालाकुडी में यात्रियों के लिए बने कंटेनर कैम्प में ही हैं। रमेश ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘कुछ चैनलों और प्रिंट मीडिया के एक हिस्से में फर्जी खबर दी गई है। राहुल गांधी जी ‘भारत जोड़ो यात्रा' के विश्राम वाले दिन आज कंटेनर कैम्प में ही हैं।'

उन्होंने कहा, ‘भारत यात्रियों के लिए एक चिकित्सा शिविर लगाया गया है और राहुल गांधी आज आराम कर रहे हैं।'' दरअसल, मीडिया के एक हिस्से में ऐसी खबरें आई थीं कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़ी गहमागहमी के बीच राहुल गांधी 23 सितंबर को दिल्ली में होंगे।

कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा' सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा' 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी। एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचने से पहले यह 19 दिनों में केरल के सात जिलों से गुजरते हुए 450 किलोमीटर लंबी दूरी तय करेगी। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News