उपचुनाव में कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की जीत पर राहुल ने दी बधाई

punjabkesari.in Wednesday, Nov 07, 2018 - 12:44 AM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक उपचुनावों में कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन की जीत पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। बता दें कि कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।

PunjabKesari

राहुल ने ट्वीट किया, "कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की निर्णायक जीत पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई। मैं हर एक कार्यकर्ता को उनके समर्पण और परिश्रम के लिए धन्यवाद करता हूं, जिसकी वजह से ही यह जीत संभव हो पाई है।"


गौरतलब है कि कर्नाटक में लोकसभा की तीन और विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस और जद (एस) गठबंधन को चार सीटों पर सफलता मिली है, जबकि भाजपा को एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन की झोली में बेल्लारी और मांड्या लोकसभा सीट के अलावा विधानसभा की जमखंडी और रामनगरम सीटें आई हैं।

PunjabKesari

गठबंधन की ओर से कांग्रेस के यू. एस. उगरप्पा ने भाजपा की मजबूत पकड़ वाली सीट बेल्लारी में भाजपा के जे. शांता को 214826 वोटों से हराकर गठबंधन के लिए बड़ी जीत दर्ज की। जद (एस) के एल. शिवराम ने मांड्या लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिद्धारमैया को 324925 वोटों से हराया। विधानसभा सीटों में कांग्रेस उम्मीदवार आनंद न्यामगौड़ा ने जमखंडी में 39480 वोटों के अंतर से भाजपा के श्रीकांत कुलकर्णी को हराया, जबकि रामनगरम में अनीता कुमारस्वामी ने भाजपा के उम्मीदवार चंद्रशेखर को 10937 वोटों के अंतर से हरा दिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News