राहुल ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक की मौत पर जताया शोक

punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 06:26 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता एस निमेगौड़ा की मौत पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया है। गांधी ने ट्वीट किया, “कर्नाटक विधानसभा के सदस्य सिद्दु न्यामगौडा़ की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर व्यथित हूं। वह एक लोकप्रिय नेता थे और कृष्णा घाटी के पडासलागी के किसान आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभायी थी”।


निमेगौडा हाल में हुए राज्य विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे और एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद के प्रबल दावेदार थे। सोमवार तड़के उनका अपने गांव के नजदीक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। गौड़ा दिल्ली गये थे और वहां से विमान से गोवा पहुंचने के बाद अपने गांव लौट रहे थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News