उज्जैन महाकालेश्वर के मंदिर परिसर में चप्पल पहने नजर आए राघव चड्ढा-परिणीति चौपड़ा, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

Tuesday, Aug 29, 2023 - 07:33 AM (IST)

नेशनल डेस्कः आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत भी लग रही है। इस साल मई में दिल्ली में सगाई करके दोनों ने अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगाई। चर्चा है कि यह चोड़ी इस साल सितंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रही है। जहां हर गुजरते वक्त के साथ उनकी शादी को लेकर अटकलें तेज होती जा रही हैं, वहीं इस जोड़े को अक्सर एक साथ देखा जाता है।

एक्ट्रेस परिणीति और आम आदमी पार्टी नेता राघव चोपड़ा को हाल ही में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लेते देखा गया। मंदिर के नियमानुसार राघव ने धोती-सोला, परिणीति ने साड़ी पहनी हुई थी। कपल ने 30 मिनट तक मंदिर में बैठ कर शांति पाठ पूजन किया। राघव चड्‌ढा 'जय महाकाल' का जयकारा लगाकर रवाना हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अगले महीने 25 सितंबर को शादी करने वाले हैं

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ी की महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने की वीडियो सामने आने के बाद फैन्स ने उन पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। लोगों ने जमकर उनकी तारीफ की। बता दें कि परिणीति इससे पहले भी बाबा महाकाल के दर्शन कर चुकी है। परिणीति चोपड़ा 8 महीने पहले 25 दिसंबर, 2022 पिता के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं। इस दौरान वह  भस्म आरती में शामिल हुईं। 

वहीं, सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा मंदिर परिसर में चप्पल पहनकर घूमते नजर आ रहे हैं। लोगों को उनकी यह बात अच्छी नहीं लगी और नेटिजन्स ने उनकी क्लास लगा दी। एक यूजर ने लिखा, मंदिर में चप्पल पहनकर कौन जाता है भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मंदिर परिसर में ढलानों का खुलासा नहीं है तो यह नियम बेशर्म अभिनेत्री परिणीति और कथित नेता राघव पर लागू क्यों नहीं होता।'


जानकारी के मुताबिक, दोनों लव बर्ड बहुत जल्द राजस्थान में शादी करेंगे। फंक्शन में उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे।  हालाँकि, जोड़े ने शादी के बारे में चुप्पी साध रखी है और अब तक अटकलों की पुष्टि नहीं की है।

 

Yaspal

Advertising