यमुना नदी में बनने वाले झाग के लिए यूपी-हरियाणा सरकार जिम्मेदार: आप नेता राघव चड्ढा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 02:34 PM (IST)

नई दिल्ली: जहरीली हुई यमुना नदी के झाग को लेकर अब आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि यमुना उठने वाले झाग के लिए बीजेपी शासित राज्य यूपी और हरियाणा जिम्मेदार हैं। इस संबंध में हमने उत्तर प्रदेश को यह लिखा है कि वह अपनी सिंचाई तकनीकी बायोकल्चर के माध्यम से करे, लेकिन बीजेपी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। 
 

 आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हरियाणा में यमुना से लगभग 105 एमजीडी अपशिष्ट जल और यूपी में गंगा से लगभग 50 एमजीडी अपशिष्ट जल ओखला बैराज में मिलता है। पानी में औद्योगिक कचरा, अनट्रीटेड डिटर्जेंट, अमोनिया है, जिससे झाग बनता है। उन्होंने कहा कि यमुना में झाग ओखला बैराज क्षेत्र में है, जो यूपी सिंचाई सरकार के अंतर्गत आता है। यह यूपी सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन हर साल की तरह इस साल भी भाजपा सरकार फेल हो गई।
 

राघव चड्ढा ने कहा कि  प्रदूषित पानी दिल्ली का नहीं, यूपी, हरियाणा सरकार की तरफ से दिल्ली को 'उपहार' है। इससे पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी यमुना में वाले झाग के लिए हरियाणा की खट्टर सकार को जिम्मेदार ठहराया था। 
 

बता दें कि इससे पहले छठ पूजा अवसर पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने यमुना नदी में उठते झाग को लेकर केजरीवाल सरकार आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि दिल्ली सरकार ने यमुना के तट पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी क्योंकि वह अत्यधिक प्रदूषण के कारण नदी में झाग को छुपाना चाहती थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News