सत्तापक्ष पर राबड़ी देवी ने लगाया आरोप, कहा- भाजपा कितना भी परेशान कर ले, टूटेंगे नहीं

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2017 - 05:35 PM (IST)

पटनाः बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा उनके पति और परिवार के सदस्यों को कितना भी परेशान कर ले, वह टूटेंगे नहीं। उन्होंने सत्तापक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सभी लोग मिलकर हमारे परिवार को खत्म करना चाहते हैं।

राबड़ी देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी यदि मिलकर मेरे परिवार को गोली भी मार दें तो भी हम झुकने वाले नहीं है।

बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। राजद लगातार सृजन घोटाले के मुद्दे को उठाते हुए बिहार सरकार के खिलाफ जुबानी हमला बोल रही है। राबड़ी देवी  का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की जा रही हैं, ऐसे में उचित तरीके से मामले की जांच होना संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि घोटाले को लेकर उनकी पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है क्योंकि जनता की गाढ़ी कमाई को सरकार के संज्ञान में लूटा गया है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News