बिहार : तेजस्वी को CM बनाने की बात कहकर मुसीबत में पड़ीं राबड़ी देवी!

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2017 - 07:57 PM (IST)

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्धारा अपने बेटे काे मुख्यमंत्री बनाने वाले बयान काे लेकर मुसीबत में पड़ गई है। दरएसल, गुरुवार काे राबड़ी देवी ने अपने विधायकों की इस मांग का समर्थन किया कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनना चाहिए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद राबड़ी देवी को अपने बयान पर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि नीतीश ही मुख्यमंत्री हैं और वही रहेंगे। सूत्रों की मानें ताे इस बयान पर सफाई देने की सबसे बड़ी वजह यह थी कि राबड़ी को जल्द ही यह अहसास हो गया था कि इससे गठबंधन की किरकिरी होगी। साथ ही जेडीयू और कांग्रेस इस मुद्दे पर काफी आक्रामक हो गए थे। एेसे में उन्हें लगने लगा कि इस मुद्दे पर वह अलग-थलग पड़ गई हैं।

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में पत्रकारों ने तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनाने की आरजेडी विधायकों और कार्यकर्ताओं की मांग पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, अगर जनता चाहेगी, तो तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे। लोकतंत्र में जनता ही मालिक है। वहीं, राबड़ी के बयान पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई 'वैकेंसी' नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है। महागठबंधन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News