पुतिन ने PM मोदी के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, कहा-रूस से रिश्तों के असली हीरो आप, भारत को बनाया विश्व मंच का सुपरस्टार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 17, 2025 - 03:09 PM (IST)

Moscow: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी के प्रति अपना गहरा सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। क्रेमलिन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी संदेश में पुतिन ने कहा कि  ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री जी, कृपया अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर मेरी ओर से हार्दिक बधाई स्वीकार करें।'' पुतिन ने कहा, ‘‘आप हमारे देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी रूसी-भारतीय सहयोग विकसित करने में बड़ा व्यक्तिगत योगदान दे रहे हैं।''

 

पुतिन ने कहा कि मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में अपने कार्यों के माध्यम से अपने ‘‘देशवासियों का उच्च सम्मान और विश्व मंच पर अत्यधिक अधिकार'' अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत-रूस रिश्तों के असली हीरो हैं, बल्कि उनके नेतृत्व ने भारत को विश्व मंच पर एक सुपरस्टार बना दिया है।

 

 रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में भारत की प्रभावशाली उपलब्धियों को आगे बढ़ाया है और अपने देशवासियों में उच्च सम्मान अर्जित किया है।गौरतलब है कि मोदी और पुतिन हाल ही में चीन के तियानजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में मिले थे, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News