कश्मीर में लाभकारी योजनाओं को सौ प्रतिशत सुनिश्चित करना ही जन अभियान का उद्देश्य

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 05:53 PM (IST)

श्रीनगर: उप राज्यपाल के सलाहकार के के शर्मा ने कहा कि जन अभियान का उद्देश्य कम समय में जनता की समस्याओं को हल करना और सेवाओं को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जन लाभ वाली योजनाओं को तय समय में लोगों तक पहुंचाना इसका उद्देश्य है।  उन्होंने ब्लाक दिवस के तहत गांदरबल का दौरा किया। शर्मा ने पीआरआई के तहत लोगों की भागीदारी देखी और पंचायत के सदस्यों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। 


इस मौके पर जन समस्याओं को सुनने के लिए सभी ब्लाक के अधिकारी मौजूद थे। विभागों ने स्टाल लगा रखे थे जिनमें लोगों को विभाग के कार्यों के बारे में जानकारी दी जा रही थीं। शर्मा ने श्रम सहायता स्कीम के तहत चैक भी बांटे। वहीं थ्रेशर, पासबुक आदि भी लोगों को दी गई। के के शर्मा ने कहा कि बैक टू विलेज कार्यक्रम लोगों तक पहुंच बनाने का जरिया है। इसका मकसद डोर टू डोर जाकर लोगों की समस्याओं को सुनना है। अधिकारी दो से तीन दिन पंचायत में रहते हैं और विकास से जुड़ी लोगों की समस्याओं को सुनते हैं। और उसी के तहत योजनाएं तैयार होती हैं। उन्होंने ेकहा, उद्देश्य है विकास करना न कि विकास की बात करना।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News