School-Bank Closed: सभी स्कूल 3 सितंबर तक रहेंगे बंद, 15 दिन बैंकों में भी रहेगी छुट्टी, RBI ने जारी की सूची
punjabkesari.in Monday, Sep 01, 2025 - 11:12 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश इन दिनों एक बड़ी प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है। वहीं पंजाब राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खासकर रावी नदी में उफान के कारण गुरदासपुर, दीनानगर, और डेरा बाबा नानक क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हैं। बढ़ते संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों को 3 सितंबर 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
पूरे देश में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानिए कब-कब नहीं होंगे बैंकिंग कामकाज
दूसरी तरफ, अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। सितंबर 2025 में देशभर में 15 दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं। ये छुट्टियां राष्ट्रीय त्योहारों, राज्य स्तरीय पर्वों, और वीकेंड्स के चलते होंगी।
RBI ने जारी की छुट्टियों की सूची
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, बैंक छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए अपने राज्य की स्थानीय बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करें ताकि किसी जरूरी काम में रुकावट न आए।
सितंबर 2025 में बैंक छुट्टियों का पूरा शेड्यूल
मुख्य त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे:
3 सितंबर – झारखंड (कर्मा पूजा)
4 सितंबर – केरल (फर्स्ट ओणम)
5 सितंबर – कई राज्य (ईद-ए-मिलाद, थिरुवोनम, गणेश चतुर्थी)
6 सितंबर – सिक्किम व छत्तीसगढ़ (ईद-ए-मिलाद, इंद्रजात्रा)
12 सितंबर – जम्मू व श्रीनगर (ईद के बाद का शुक्रवार)
22 सितंबर – राजस्थान (नवरात्र स्थापना)
23 सितंबर – जम्मू व श्रीनगर (महाराजा हरि सिंह जयंती)
29 सितंबर – त्रिपुरा, असम, बंगाल (महाषष्ठी / महासप्तमी)
30 सितंबर – ओडिशा, बिहार, झारखंड आदि (महाअष्टमी / दुर्गा पूजा)
वीकेंड हॉलिडे भी करें ध्यान में:
7 सितंबर – रविवार
13 सितंबर – दूसरा शनिवार
14 सितंबर – रविवार
21 सितंबर – रविवार
27 सितंबर – चौथा शनिवार
28 सितंबर – रविवार
यानी पूरे महीने में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।