Ketan Murder Case: पब में खड़ी सिया के हाथ में बियर की बोतल, तेज आवाज में भद्दी गालियां देते वायरल हुआ नया VIDEO
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 08:29 AM (IST)
Ketan Agarwal/ Siya Goyal: पुणे के लोहगढ़ किले से बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल से जुड़ा एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कथित तौर पर दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है, जिसमें सिया एक पब के अंदर नजर आ रही है। वीडियो में वह फोन पर बात करते हुए दिखाई देती है और उसके हाथ में बियर की बोतल भी दिख रही है। बातचीत के दौरान वह तेज आवाज में गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रही थी।
इस वीडियो के सामने आने से ठीक एक दिन पहले सिया की मां ने दावा किया था कि उनकी बेटी पार्टियों में नहीं जाती और शराब भी नहीं पीती। लेकिन वायरल वीडियो ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हत्या की साजिश का आरोप
पुलिस जांच के अनुसार, सिया गोयल पर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इस वारदात में उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी का भी नाम सामने आया है। जांच में सामने आया है कि सिया ने केतन को घूमने के बहाने लोनावला के लोहागढ़ किले ले गई थी। योजना के अनुसार, चेतन भी पहले से वहां मौजूद था।
According to Siya’s mother, her daughter is a saint who never drank or partied.
— VOICE FOR JUSTICE (@OfVoice8691) July 1, 2026
She is in a club drinking and dancing. Each and every family member of her family knew about her habits.
Feminists are defending this degenerate who killed her own husband. Men need to wake up… pic.twitter.com/Z5oXu4GUct
किले से धक्का देकर हत्या का आरोप
आरोप है कि मौके पर सिया ने संकेत दिया, जिसके बाद चेतन ने केतन को धक्का दे दिया। बताया जाता है कि घटना के दौरान सिया जूते के फीते बांधने के बहाने नीचे बैठ गई थी, जिससे यह हादसा सामान्य लग सके। गिरने के बाद केतन की मौत हो गई और उसका शव खाई से बरामद किया गया।
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
शुरुआत में सिया ने इस घटना को हादसा बताने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस को शक होने पर जांच तेज कर दी गई। CCTV फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच के बाद मामले में साजिश के संकेत मिले। इसके बाद पुलिस ने पहले सिया गोयल और फिर चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से फिलहाल पूछताछ जारी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
