Puducherry Elections 2026: 30 सीटों पर मतदान जारी, सुरक्षा के लिए तैनात 3,000 जवान, 294 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैद
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 12:05 PM (IST)
Puducherry Assembly Elections 2026: केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी के 30 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है और शाम 6 बजे तक होगा। राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं और मतदान-केंद्रो पर चुनाव अधिकारी मतदाताओं का स्वागत कर रहे हैं। आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है तथा उनके लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।
Puducherry Election Voting का लाइव अपडेट:-
पुडुचेरी में सुबह नौ बजे तक 17.41 प्रतिशत मतदान
पुडुचेरी में सभी 30 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू होने के बाद सुबह नौ बजे तक 17.41 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, वहीं विपक्षी गठबंधन केंद्र शासित प्रदेश में एआईएनआरसी नीत मोर्चे से सत्ता छीनने के प्रयास में जुटा है और उसका चुनाव प्रचार स्थानीय स्वायत्तता तथा प्रशासनिक टकराव के मुद्दों पर केंद्रित है। उपराज्यपाल कैलाशनाथन, मुख्यमंत्री एन रंगासामी, गृह मंत्री ए नमस्सिवायम और कांग्रेस नेता वी नारायणसामी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने अपने मताधिकार प्रयोग किया।
#WATCH | Puducherry Elections 2026 | Former Puducherry Chief Minister and Congress leader V. Narayanasamy casts his vote at the polling station at VOC Govt School. pic.twitter.com/UNHTNFCbf5
— ANI (@ANI) April 9, 2026
मतदान केंद्र पर रोबोट ने किया मतदाताओं का स्वागत
निर्वाचन आयोग ने केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से कई नई पहल शुरू की हैं। इसी क्रम में आयोग ने पुडुचेरी में मतदाताओं के स्वागत के लिए एक रोबोट को तैनात किया है जो सुबह-सुबह मतदान केंद्र पहुंचने वाले मतदाताओं का स्वागत कर रहा है।
VIDEO | Puducherry polls 2026: Robot welcomes voters at polling booth in Puducherry.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 9, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#AssemblyPollsWithPTI#PuducherryPollsWithPTI pic.twitter.com/i1m4o92ZUo
30 सीटों के लिए कुल 294 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आजमा रहे अपनी किस्मत
केन्द्रशासित प्रदेश की सभी 30 सीटों के लिए कुल 294 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें से 40 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। मतदाताओं के लिए कुल 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए। इनमें से 209 केंद्रों की पहचान संवेदनशील और 5 की अति-संवेदनशील के रूप में की गई है। पुड्डुचेरी में कुल 9.44 लाख मतदाता हैं, जिनमें लगभग 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं और 139 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए करीब 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें पुड्डुचेरी पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और कर्नाटक पुलिस की विशेष टीम शामिल है।
मतगणना 4 मई को होगी और उसी दिन आ जायेंगे परिणाम
पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और कांग्रेस के उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। यह चुनाव सत्तारूढ़ राजग और कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर हैं। प्रदेश के सभी उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला मतदाता आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद कर देंगे। मतगणना 4 मई को होगी और उसी दिन परिणाम आ जायेंगे।
