घर में लगी आग से लाखों का नुकसान , मुआवजे की मांग

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2019 - 06:09 PM (IST)

कठुआ : बीती देर रात को लोगेट मोड़ इलाके में लगी एक घर में आग से लाखों का नुकसान हो गया। आग के कारण भीतर रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। इतना ज्यादा नुकसान होने से घर की महिलाओं, परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर के मालिक कृपाल सिंह ने बताया कि गत देर रात को ही घर में अचानक  आग लगी है। वे रात को घर नहीं थे। जबकि बच्चों ने रात को उन्हें बताया कि घर मे आग लग गई है। 


उन्होंने कहा कि घर में आग लगने से कच्चे मकान के भीतर रखा पूरा सामान राख हो गया। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि सिलेंडर के धमाके के बाद घर के अन्य सदस्य जाग गए और खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्होंने कहा कि घर में कुछ भी नहीं बचा है। पूरा सामान, राशन ,गहने आदि सब कुछ राख हो गया। उन्होंने कहा कि फायर बिग्रेड की गाड़ी आई थी लेकिन उनके आने से पूर्व सब कुछ स्वाह हो गया था। 


वहीं, गांव के नायब सरपंच विजय कुमार ने कहा कि बच्चों के तमाम अकादमिक दस्तावेज सहित अन्य सारा सामान राख हुआ है। पांच लाख से ज्यादा का नुकसान है। वे प्रशासन से मांग करते हैं कि बच्चों को उनके दस्तावेज बनाने में मदद करें और पीड़ित परिवार को भी मुआवजा देने के लिए कदम उठाए।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News