हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ उठे सवालों की जांच होनी चाहिए: राहुल गांधी
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 04:23 PM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा कानून की जद से नहीं बचने वाले हैं और उनके खिलाफ जो सवाल खड़े हुए हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी कांग्रेस खेड़ा के साथ खड़ी है और सत्ता के दुरुपयोग से की जा रही कार्रवाई से डरने वाली नहीं है।
The present CM of Assam is the most corrupt in the country. He will not escape the law. His abuse of state power to harass his political opponents and critics is against the Constitution.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 13, 2026
The questions that are being raised have to be probed. Transparency, accountability of…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''असम के वर्तमान मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। वह कानून की जद से नहीं बचेंगे। अपने राजनीतिक विरोधियों और आलोचकों को परेशान करने के लिए राज्य की सत्ता का दुरुपयोग करना संविधान के खिलाफ है।'' उन्होंने कहा कि जो सवाल उठ रहे हैं,उनकी जांच होनी चाहिए, क्योंकि पारदर्शिता, सत्ता की जवाबदेही और कानून का शासन ही देश के संवैधानिक मूल्यों का आधार है।
राहुल गांधी ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी पवन खेड़ा के साथ खड़ी है। हम डरेंगे नहीं।'' खेड़ा ने पांच अप्रैल को आरोप लगाया था कि शर्मा की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा के पास संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के पासपोर्ट हैं, दुबई में दो संपत्तियां हैं तथा अमेरिका में मुखौटा कंपनियों में संपत्तियां हैं, जिनका मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में जिक्र नहीं किया। शर्मा और उनकी पत्नी ने आरोपों को खारिज किया। मुख्यमंत्री की पत्नी ने खेड़ा के खिलाफ असम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस के एक दल ने खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पहुंचकर तलाशी ली थी। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने बीते 10 अप्रैल को एक सप्ताह के लिए अग्रिम जमानत दे दी थी।
