GDP पर प्रियंका गांधी का हमला, कहा- मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को कर दिया बर्बाद

punjabkesari.in Saturday, Nov 30, 2019 - 10:15 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की दर गिरकर 4.5 प्रतिशत तक आने के लिए केंद्र को जिम्मेदार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साफ़ हो गया है कि सरकार आर्थिक विकास के झूठे दावे कर रही है। 

PunjabKesari

वाड्रा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि सरकार देश में बेरोजगारी को कम करने में असफल रही है। उसने किसानों से जो वादा किया था उसको नहीं निभा पायी है और देश की अर्थव्यस्था को अपनी नाकामी के कारण बर्बाद कर दिया है। उन्होने कहा 
‘‘वादा तेरा वादा...
दो करोड़ रोजगार हर साल,
फसल का दोगुना दाम,
अच्छे दिन आएँगे,
मेक इन इंडिया होगा,
अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन होगी..
क्या किसी वादे पर हिसाब मिलेगा।

PunjabKesari

प्रियंका ने कहा कि आज जीडीपी ग्रोथ 4.5त्न आई है। जो दिखाता है सारे वादे झूठे हैं...और तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है।'' 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News