हिमाचल में प्रियंका गांधी की रैली, BJP पर लगाया विधायकों को रिश्वत देने का आरोप

punjabkesari.in Monday, May 27, 2024 - 02:45 PM (IST)

नैशनल डैस्क : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार पर राज्य की सरकार को धनबल पर गिराने का प्रयास करने के आरोप लगाए। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं का एकमात्र मकसद किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना है और वे अपने इस मकसद को पूरा करने के लिए भ्रष्ट आचरण करते हैं, धन बल का इस्तेमाल करते हैं, विधायकों को रिश्वत देते हैं और भगवान के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं। 

प्रियंका ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक रैली में कहा, ‘‘मोदी ने राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट आचरण के जरिए और धन बल का उपयोग करके गिराने का हर संभव प्रयास किया।'' कांगड़ा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार आनंद शर्मा के लिए प्रचार कर रहीं प्रियंका ने जनता से पूछा कि क्या वे ऐसे नेता को पसंद करेंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस 55 साल तक सत्ता में रही लेकिन सबसे अमीर पार्टी नहीं बन सकी जबकि भाजपा केवल 10 वर्ष में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई। 

किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनेगा

इसके अलावा उन्होंने कहा, ''कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 8500 रुपए हर महीने देंगे, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनेगा। श्रमिकों के लिए 400 रुपए न्यूनतम दिहाड़ी का कानून लाएंगे। मनरेगा को मजबूत किया जाएगा। शहरों में भी इसे लागू किया जाएगा। 25 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। नौजवानों के लिए पांच हजार करोड़ कास्टार्टअप फंड बनाएंगे और अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News