कोरोना संकट के बीच खूब वायरस हो रही प्रिंस चार्ल्स और कनिका कपूर की य​ह तस्वीर, जानें क्यों

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2020 - 03:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महामारी बन चुके कोरोना वायरस ने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में आतंक मचा दिया है। हजारों लोगों की जान छीनने वाले इस वायरस ने ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को भी अपनी चपेट में ले लिया है, वह भी संक्रमित पाए गए हैं। इस सब के बीच बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर  और प्रिंस चार्ल्स की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लेकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। 

PunjabKesari

दरअसल एक फेसबुक यूजर ने कनिका और प्रिंस चार्ल्‍स की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि कनिका पूरी दुनिया में प्‍यार और देखभाल फैला रही है। यहां पर वह प्रिंस चार्ल्‍स के साथ हैं जिन्‍हें आज कोविड-19 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसी तरह की एक और तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें कनिका प्रिंस चार्ल्‍स और उनकी पत्‍नी कैमिला के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि यह तस्वीरें अभी की नहीं बल्कि 2015 की है।  

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार कनिका फंड इकट्ठा करने के मकसद से आयोजित एलीफैंट फैमिली चैरिटी फंक्‍शन में हिस्‍सा लेने के लिए गई थीं जहां उनकी मुलाकात शाही परिवार से हुई थी और यहां पर दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई थी। अब इन्ही तस्वीरों को लेकर अलग अलग दावे किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि हो ना हो प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जिम्मेदार कनिका कपूर ही हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि कनिका प्रिंस चार्ल्स से यह महामारी लेकर भारत आई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News