मालदीव दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (पढे़ं 8 जून की खास खबरें)

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2019 - 05:37 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय विदेश दौरे पर जाएंगे। पीएम अपने दूसरे कार्यकाल में मालदीव से शुरुआत कर रहे हैं। वह आज मालदीव पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव की संसद को भी संबोधित करेंगे।
PunjabKesari
G-20 समिट में हिस्सा लेंगी निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों तथा केंद्रीय बैंकों के गर्वनरों की जापान में होने वाली दो दिवसीय बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक आज से शुरू होगी। एक सरकारी अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। यह वित्त मंत्री के नाते सीतारमण की पहली विदेश यात्रा होगी।
PunjabKesari
आज मनाया जाएगा विश्व महासागर दिवस
इंसानों, प्राणियों और विविध प्रकार के जीव-जंतुओं का जीवन महासागरों पर निर्भर है। महासागरों के प्रति लोगों जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल आज विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day 2019) मनाया जाता है।
PunjabKesari
कैलाश मानसरोवर यात्रा आज से शुरू
कैलाश मानसरोवर यात्रा आज से शुरू हो रही है और यह यात्रा 8 सितंबर तक चलेगी। कैलाश जिसे शिव का निवास स्थान माना जाता है। पाकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस स्थान पर जाने का कई लोगों को सपना होता है। लेकिन यह एक कठिन यात्रा है।
PunjabKesari
खेल
क्रिकेट : इंगलैंड बनाम बंगलादेश (विश्वकप-2019)
PunjabKesari
क्रिकेट : अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (विश्वकप-2019)
टैनिस : फ्रैंच ओपन टैनिस टूर्नामैंट-2019                                          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News