#MannKiBaat: मोदी बोले, 'इस बार की दिवाली हमारे वीर जवानों को समर्पित'

punjabkesari.in Sunday, Oct 30, 2016 - 08:43 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो पर 'मन की बात' के माध्यम से देश को संबोधित किया। 'मन की बात' कार्यक्रम का आज ये  25वां प्रसारण था। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि पीएम मोदी रेडियो पर हर महीने के आखिरी रविवार को इस कार्यक्रम के जरिए अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। मोदी का यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया जाता है।

मोदी के #MannKiBaat की कुछ खास बातें

-भारत एक ऐसा देश है कि 365 दिन, देश के किसी-न-किसी कोने में, कोई-न-कोई उत्सव नज़र आता है। ये दीपावली का पर्व ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’- अन्धकार से प्रकाश की ओर जाने का एक सन्देश देता है।

-समय की मांग है कि सिर्फ़ घर में सफ़ाई नहीं, पूरे परिसर की सफ़ाई, पूरे मोहल्ले की सफ़ाई, पूरे गांव की सफ़ाई करें।

-हमारे जवान किस-किस प्रकार से कष्ट झेलते हैं। हम जब दिवाली मना रहे हैं, कोई रेगिस्तान में खड़ा है, कोई हिमालय की चोटियों पर।

-31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मजयंती का पर्व है, साथ ही इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी है। सरदार पटेल के जन्मदिवस पर हजारों सरदारो को इंदिरा की हत्या के बाद मौत के घाट उतार दिया गया। आजादी के आंदोलन को किसानों तक पहुंचाने में सरदार साहब की बहुत बड़ी अहम भूमिका रही। एकता के लिए जीवनभर जीने वाले महापुरुष के जन्मदिन पर ही सरदारों के साथ जुल्म इतिहास का पन्ना हम सब को पीड़ा देता है।

-जवानों के प्रति लोगों के दिलों में जो प्यार है, उसकी अभिव्यक्ति जिस प्रकार हुई है, ये हर देशवासी को ताक़त देने वाली है। उन्होंने कहा कि इस बार की दिवाली हमारे वीर जवानों को समर्पित।

-दीपावली का पर्व भारत की सीमाओं तक सीमित नहीं रहा है। विश्व के सभी देशों में किसी-न-किसी रूप में दीपावली के पर्व को मनाया जाता है। ब्रिटेन में शायद ही कोई ऐसा शहर होगा जहां पर बड़े ताम-झाम के साथ दिवाली न मनाई जाती हो।

-ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने लंदन में दीपावली के निमित्त, सभी समाजों को जोड़ता हुआ एक रिसेप्शन आयोजित किया और उसमें खुद हिस्सा लिया।

-सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर वो तस्वीर शेयर की है जिसमें सिंगापुर संसद की 16 महिला सांसदों ने साड़ी पहनी है।

-अमेरिका ने इस बार दीपावली पर डाक टिकट जारी किया है।

-कनाडा के प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर दिया जलाते हुए अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है

-दीपावली का पर्व बहुत लंबा चलता है।

-गोवर्धन पूजा, भाई दूज, लाभ पंचमी और कार्तिक पूर्णिमा के प्रकाश-पर्व तक एक लंबे कालखंड चलता है। भारत के पूर्वी इलाके में छठ-पूजा में ढलते सूरज की भी पूजा होती है, इसमें एक बहुत बड़ा सामाजिक संदेश है।

-गुरु नानक देव को भी इस प्रकाश-उत्सव पर अन्तर्मन से प्रणाम करता हूं। गुरु नानक देव ने जो ज्ञान दिया है, हमें भेदभाव छोड़ने के लिए प्रेरणा देता है, भेदभाव के खिलाफ कुछ करने के लिए आदेश करता है।

-#Sandesh2Soldiers से देशवासियों ने जवानों को संदेश भेजे। एक संदेश में सामर्थ्य बढ़ जाता है और देश ने कर दिखाया। सेना के जवान सिर्फ सीमा पर नहीं, जिंदगी के हर मोड़ पर राष्ट्र भावना से प्रेरित हो करके काम करते रहते हैं। ITBP जवान विकास ठाकुर ने 57,000 पंचायत प्रधान को दे दिया और कहा कि जिन 57 घरों में शौचालय नहीं बना है, शौचालय बना दीजिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News