विधानसभा चुनाव: कल पुडुचेरी जाएंगे पीएम मोदी, BJP के पक्ष में मांगेंगे वोट

punjabkesari.in Monday, Mar 29, 2021 - 03:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल मंगलवार को पुडुचेरी का दौरा करेंगे। छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में राजग के प्रति समर्थन जुटाने के लिए पीएम मोदी यहां चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मोदी की 25 फरवरी के बाद राजग उम्मीदवारों के पक्ष में पुडुचेरी में दूसरी रैली होगी। भाजपा सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री यहां एएफटी थिडल में रैली को संबोधित करेंगे। पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व करने वाली पार्टी एआईएनआरसी विधानसभा की कुल 30 में से 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

भाजपा नौ और अन्नाद्रमुक पांच सीटों पर किस्मत आजमा रही है। एआईएनआरसी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगासामी दो सीटों तत्तनचावड़ी और यनम से चुनाव लड़ रहे हैं। पुडुचेरी में एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News