बंगाल में तोडफ़ोड़ की राजनीति रोकना चुनौती : ममता

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2017 - 07:10 PM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वो राज्य में ‘तोडफ़ोड़ की राजनीति’ बंद करेंगी। उन्होनें कहा कि वो इस मुद्दे को एक चुनौती के तौर पर ले रही हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को ‘तोडफ़ोड़ की राजनीति’ को छोडऩा चाहिए और इसके बजाए बातचीत का विकल्प चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर दूसरे मुद्दे पर तोडफ़ोड़ की ये राजनीति नहीं चल सकती। अगर जरूरत हो तो राजनीतिक दल बातचीत के लिए आगे आ सकते हैं और अपना प्रतिनिधिमंडल भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी चीज को बनाने में लंबा वक्त लगता है लेकिन उसे बर्बाद करने में सिर्फ एक दिन लगता है।

वाम मोर्चा पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि उसके 34 साल के शासन के दौरान  ‘तोडफ़ोड़ की राजनीति’  की जा रही थी लेकिन वो अब इसकी इजाजत नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि इन सालों के दौरान, यहां तोडफ़ोड़ की सियासत होती रही लेकिन अब इसकी इजाजत नहीं होगी।मैं इस तोडफ़ोड़ की सियासत का अंत करूंगी, ये मेरी चुनौती है। ममता बनर्जी नेताजी इंडोर स्टेडियम में राज्य युवा और खेल मंत्रालय द्वारा खेलों से जुड़ी शख्सियतों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News