क्या होने वाला है दुनिया का सर्वनाश? बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणियां हो रही हैं सच
punjabkesari.in Sunday, Apr 27, 2025 - 11:01 AM (IST)

नेशनल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने दुनियाभर के विशेषज्ञों को चिंतित कर दिया है। कई लोग दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष की आशंका जता रहे हैं। इस माहौल में बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं।
बाबा वेंगा जिनकी 1996 में मृत्यु हो गई थी ने दुनिया के अंत और कई महत्वपूर्ण घटनाओं को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं जिनमें से कुछ को सच होता हुआ भी देखा जा रहा है। पहलगाम हमले को भी उनकी एक भविष्यवाणी से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने 2043 तक दुनिया में इस्लाम के शासन की बात कही थी। कुछ लोगों का मानना है कि यह भविष्यवाणी पाकिस्तान के संदर्भ में है और पहलगाम हमला उसी दिशा में एक संकेत है जिससे एशिया में तनाव बढ़ गया है और भारत-पाकिस्तान सीमा पर सैन्य संघर्ष की आशंका गहरा गई है।
इतना ही नहीं बाबा वेंगा ने 2025 से दुनिया की तबाही की शुरुआत होने जैसी एक गंभीर भविष्यवाणी भी की थी जिसने दुनिया की एक बड़ी आबादी को डरा दिया है। उनकी भविष्यवाणियों के अनुसार:
यह भी पढ़ें: बस में सो रही लड़की का कंडक्टर ने छुआ स्तन, गंदी हरकत कैमरे में कैद, Video Viral
➤ 2025 में यूरोप में संघर्ष: बाबा वेंगा ने 2025 में यूरोप में एक बड़े संघर्ष की भविष्यवाणी की थी जिससे दुनिया की तबाही शुरू हो सकती है और एक बड़ी आबादी इसकी चपेट में आ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद शुरू हुई ट्रेड वॉर और यूरोपीय देशों द्वारा अमेरिकी नीतियों का विरोध इस संघर्ष की ओर इशारा कर सकता है। अगर यह तनाव बढ़ता है तो यूरोप में अराजकता फैल सकती है और महंगाई के कारण दुनिया में हाहाकार मच सकता है।
➤ 2043 तक इस्लामिक शासन: बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी 2043 तक दुनिया में इस्लामिक शासन स्थापित होने की बात कहती है। पहलगाम हमले के बाद कुछ लोग इसे पाकिस्तान के संदर्भ में देख रहे हैं और मानते हैं कि यह भविष्यवाणी एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित संघर्षों की ओर इशारा करती है।
यह भी पढ़ें: Smart Investment Plan: सिर्फ ₹5000 महीने निवेश करो और 30 साल में बनो 2 करोड़ के मालिक
➤ बढ़ते भूकंप: बाबा वेंगा ने दुनिया के अंत के लिए प्राकृतिक आपदाओं की भी भविष्यवाणी की थी जिसके संकेत हाल के महीनों में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आए भूकंपों के रूप में देखे जा रहे हैं। म्यांमार में हाल ही में आए शक्तिशाली भूकंप में कई लोगों की जान चली गई थी। इसी तरह जापान की एक भविष्यवक्ता ने जुलाई में जापान में सुनामी आने की भविष्यवाणी की है जिससे प्राकृतिक आपदाओं की आशंका और बढ़ गई है।
कहा जा सकता है कि पहलगाम में आतंकी हमला और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों को और भी गंभीर बना देता है। हालांकि यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि भविष्यवाणियां अटकलें होती हैं और उन पर पूरी तरह से भरोसा करना उचित नहीं है। फिर भी इन घटनाओं के बीच एक संभावित संबंध देखने से दुनिया भर के लोगों में चिंता बढ़ गई है।